
शताब्दी के बाद मानव समाज में एक टेक्नोलॉजी का जन्म हुआ है, जिससे उसके नीचे सामाजिक और व्यवसायिक जीवन में आक्रामकता में प्रवेश कर लिया है| औद्योगिक क्रांति जनमानस तक 4 दशक में पहुंची, लेकिन कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी आम लोगों के जीवन में केवल 6 माह में दिखाई देने लगी है, आज कंप्यूटर टेक्नोलॉजी सूचना संसाधन और संप्रेषण इंजीनियरिंग की सबसे ज्यादा कारगर टेक्नोलॉजी सिद्ध हो रही है| आश्चर्य नहीं कि आज विकसित देशों में कुल कामगारों का एक तिहाई भाग का काम सिर्फ कंप्यूटर या कंप्यूटर से जुड़े उद्योगों से हो रहा है | यह सत्य है कि कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से बड़ी क्रांति सूचना टेक्नोलॉजी आई है| कंप्यूटर हमारे निजी व्यवसाय तथा वाणिज्यिक कार्यकल्पों में अनंत सुविधाएं और लाभ प्रदान करता है| सूचना टेक्नोलॉजी व्यक्ति को समष्टि और विश्व से जोड़ती है| इंटरनेट इसका मूल उपकरण है इसके माध्यम से समाज के छोटे बड़े सभी व्यक्तियों को दूरस्थ स्थानों तक अभिलंब उपयोगी और इच्छित सूचना उपलब्ध हो जाती है जिससे वे अपना व्यवसाय सुचारू रूप से कर सकते हैं| अतः सूचना टेक्नोलॉजी के मूल्य में जन कल्याण का भाव निहित है|स्वयं सूचना शब्द में ही दो पक्ष अंतर्निहित है|एक संदेश वाला और दूसरा सरकार ने स्वयं वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन देकर सूचना टेक्नोलॉजी का फायदा समाज के हर स्तर और वर्ग के लोगों को सुलभ करना चाहती है,जिससे वे समाज में जिससे वह समाज में अपने को सक्षम और शक्तिशाली बना सकें|
0 Comments