इंटरनेट के कारण विभिन्न देशों तक हमारी पहुंच संभव हो सकी है। Rabert E.kahn और Vintcert नामक व्यक्तियों ने सन् 1950 में Arpanet की खोज की थी,जो बाद में इंटरनेट कहलाया। भारत में BSNL ने 15 अगस्त 1995 को इंटरनेट सेवा प्रदान की। आज भारत में सूचना प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम इंटरनेट बन गया है। इंटरनेट से मनुष्य का जीवन अत्यंत सुगम हुआ है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य,यातायात, कार्यालयों,सामाजिक गतिविधियों, राजनीति आदि में इंटरनेट का खुलकर उपयोग हो रहा है। कामर्स के क्षेत्र में ई-कामर्स के द्वारा खुलकर व्यापार हो रहा है। बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट के कारण ज्यादा आसान हुई है। सूचनाओ के आदान-प्रदान, विडियों कांफ्रेंसिंग का सबसे बड़ा माध्यम इंटरनेट है। सामान्य सूचना एवं ज्ञानात्मक सूचना देने के मामले में इंटरनेट की महत्वपर्ण भूमिका है।
0 Comments