कंप्यूटर और सूचना तकनीकी के क्षेत्र में नित नए उपकरण,संकल्पनाएं और नई व्याख्याएँ सामने आई हैे कि हमारे शब्द-भंडार में उनके लिए शब्द नहीं हैं। विचार कर जब तक शब्दाॅवली रची-गढ़ी जाती है तब तक नई शब्दावली आ जाती है। कम्प्यूटर और सूचना तकनीक से स्वयं अग्रेंजी भाषा की शब्दावली, शब्द रचना पद्धति और अभिव्यक्ति शैली के अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। कम्प्यूटर विज्ञानियों ने विश्लेषणात्मक पद्धति का प्रयोग कर नए शब्दों की रचना की है। अधिकतर दो से अधिक शब्दों या संकल्पनाओं को जोड़कर शब्द रचे गए हैं। कम्प्यूटर के क्षेत्र में नए शब्द बनाने के लिए दैनिक प्रयोग मिलते-जुलते अर्थ वाले प्रचलित शब्दों को ही एक नया तकनीक अर्थ लेकर उन शब्दों को ग्रहण किया गया है, बिल्कुल नया शब्द नहीं गढ़ा गया है। जैसे-save,save as,select,select all,file,folder, delete,minimize,cut,paste,आदि। ऐसे शब्दों के प्रयोग के पिछे उद्देश्य यह है कि कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी को आम आदमी के पास लाया जाए।
0 Comments