
इस वैज्ञानिक युग में कंप्यूटर का साम्राज्य हर क्षेत्र में स्थापित हो गया है। इंजीनियर, कलाकार, वज्ञानिक, ज्योतिषि सब अपने-अपने कार्यों का आसानी से प्रतिपादन करने हेतु। इसका उपयोग कर रहे हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों, विद्यालयों ,विश्वविद्यालयों,शोध-संस्थानों, बैंकों, बीमा कंपनियों और निगम आदि कंप्यूटर से ही समस्त कार्यों का सं।पादन कराया जा रहा है। कंप्यूटर जटिल से जटिल प्रक्रिया। को नियंत्रित करने में सक्षम सिद्ध हो रहा है। यह मशीन अब हमारी जीवन चर्या का एक अविभाज्य और अनिवार्य अंग बन गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कम्प्यूटर का प्रवेश हो चुका है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में शिक्षक या प्रोफेसर का सारा कार्य कंप्यूटर से ही। संपादित कराया जा रहा है। विद्यार्थी जब चाहे, जितना चाहे, घर बैठे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनकी परीक्षा भी इस मशीन द्वारा ली जा रही है।। उनकी गलतियों का सुधार भी इसके द्वारा हो रहा है अनुसंधान कार्य हेतु साक्षात्कार भी घर बैठे इस मशीनें द्वारा संभव होता जा रहा है। ज्ञान-विज्ञान की किस शाखा की जानकारी किसी विषय पर लिखी पुस्तकों की सूची, इंटरनेट से जुड़े किसी देश के बड़े पुस्तकालय से सब जानकारी कंप्यूटर से मिल रही है। इस प्रकार आधुनिक युग में कंप्यूटर की महत्ता कदम-कदम पर स्पस्ट हो रही है। इसका उपयोग बहुत बढ़ गया है तथा जन सामान्य इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखकर निरंतर इसकी ओर आकृष्ट होते जा रहे हैं।
0 Comments